शादी के लिए तैयार नहीं था परिवार, प्रेमी जोड़े ने पीया कीटनाशक

0
176

इंदौरः इंदौर में एक प्रेमी जोड़े ने जान देने की कोशिश का है। बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे लेकिन परिवार के लोग इस रिश्ते से खुश नहीं थे। दोनों ने कीटनाशक पीने के बाद परिवार को अपने जान देने की जानकारी दी।

घटना सिमरोल थाना क्षेत्र के बेरछा गांव की है। यहां का रहने वाला 22 साल का पवन 17 साल की लड़की से प्यार करता है। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार के लोग इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थै। ऐसे में दोनों ने कीटनााशक पीकर जान देने की कोशिश की।

पवन के मामा जितेंद्र ने बतायाा कि पवन घर के बाहर बरामदे में सोता था। रात में वह कब लड़की के घर पहुंच गया ये पता नहीं चला। दोनों खेत पर चले गए और कीटनाशक पी लिया। सुबह 6 बजे पवन ने घर पर फोन करके कहा कि दोनों ने जहर पी लिया हैं।

प्रापंभिक जांच में पता चला है कि पवन के पिता की मौत हो चुकी है और वह अपनी मां के साथ मामा के घर रहता था। वह गांव में ही मजदूरी करता था और उसी गांव की रहने वाली लड़की से शादी करना चाहता था। लड़की के घरवाले पवन को पसंद नहीं करते थे।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here