दीवार गिरने से बड़ा हादसा, 4 की मौत

0
78

नोएडा: राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया है। नोएडा के सेक्टर 21 में दीवार गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई है। बिजली घर के सामने जलवायु विहार में यह दीवार गिरी है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद मलबे के नीचे कई लोग दबे हो सकते हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है। स्थानीय लोगों के साथ मिलकर मलबे के नीचे दबे लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Audio Bulletin: कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की हत्या – कांग्रेस नेता पर रेप का आरोप

दीवार के बगल में नाली बनाने का काम चल रहा था और अचानक से दीवार के गिरने से से हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अभी 3 जेसीबी के सहारे ईंट हटाने का काम किया जा रहा है। मलबे में दबे अन्य लोगों की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें- कोर्ट के बाहर गैंगस्टर की हत्या, हरियाणा से आए थे शूटर्स

सोसायटी की दीवार काफी पुरानी थी। औजार लगने के बाद दीवार मजदूरों के ऊपर ही गिर गई। हादसे पर डीएम का कहना है कि नाली का रिपेयर कार्य किया जा रहा था। नोएडा अथॉरिटी ने इसका ठेका दिया था। मजदूर काम कर रहे थे। जब दीवार से ईंट निकाली जा रही थी तब ये हादसा हुआ।मामले की विस्तृत जांच कराई जाएगी।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here