भूमाफिया इस्लाम पटेल के फार्म हाउस पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन पर किया था कब्जा

0
108

इंदौर: शहर में भू माफियाओं के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इस अभियान के तहत आज चर्चित भूमाफिया इस्लाम पटेल के खिलाफ निगम और प्रशासन ने कार्रवाई की है। टीम ने इस्लाम पटेल के आलीशान फार्म हाउस को जमींदोज कर दिया है। जिला प्रशासन द्वारा इस्लाम पटेल पर रासुका की कार्रवाई पहले भी की जा चुकी है।

भूमाफिया ने फार्म हाउस में स्विमिंग पूल, डेढ़ हजार वर्गफीट का हाल बना रखा था। भूमाफिया इस्लाम पटेल ने सिलिंग की जमीन पर अवैध फार्म हाउस बनाया था। पटेेल ने सरकारी जमीन पर अवैध काॅलोनियां काटकर कई लोगों को प्लाॅट बेचे थे। खजराना क्षेत्र में बने उसके फार्म हाउस को हटाने के लिए पहले नगर निगम ने उसे नोटिस दिया था, लेकिन तय समय देने के बाद भी पटेल ने उसे नहीं हटाया।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here