बच्चे के लिए दंपत्ति ने दी कॉल गर्ल की बलि, ‘मर्डर 2’ देखकर आया आईडिया

0
285

ग्वालियर: ग्वालियर के तलाकशुदा महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। महिला की हत्या एक निसंतान दंपत्तिऔर उसके दो साथियों ने तांत्रिक के कहने पर की थी। यह तरीका उन्हें मर्डर 2 फ़िल्म देखकर आया था। आरोपियों ने मर्डर 2 फ़िल्म में देखा था कि एक व्यक्ति कॉल गर्ल को घर बुलाकर उनको मार देता था क्योंकि कॉल गर्ल का कोई रिश्तेदार नही होता है उसे ढूंढने कोई नही आता था।

ये भी पढ़ें- Google से सीखा बच्चे को मारने का तरीका, फिर कर दी अपनी ही तीन महीने की मासूम की हत्या

चारो आरोपियो ने बलि देने के लिए महिला की हत्या करना कबूल कर लिया है। दंपति की शादी को 18 साल हो गए और कोई संतान नहीं है। इसके साथ कोरोना संक्रमण काल में परेशान भी चल रहे थे। निसंतान महिला की ननद ने अपने दोस्त की मदद से गिरवर यादव उर्फ सखी बाबा से मिलवाया था। सखी बाबा ने संतान व भाग्योदय के लिए शरद पूर्णिमा की रात को एक महिला की बलि देने के लिए कहा था। यह लोग महिला को मारने के बाद उसके शव को बाबा के पास से बाइक से ले जा रहे थे। रास्ते में महिला का शव गाड़ी से स्लिप हो गया, और शव को यह लोग सड़क पर छोड़कर भाग गए थे।

ये भी पढ़ें- दो महीने पहले किराना व्यापारी ने मारा था चांटा, बदमाश ने हाथ काटकर लिया बदला

पुलिस ने बताया कि आरोपी ममता उसके पति बेटू, बेटू की बहन मीरा और मीरा के बॉयफ्रेंड नीरज परमार ने इस हत्या की साजिश रची थी। नीरज ने आरती को 10 हज़ार रुपये में फोन करके बुक किया था। फिर उसे बुलाकर उसकी हत्या कर दी क्योंकि तांत्रिक गिरवर यादव ने कहा था कि बच्चे की जान के बदले जान देने पड़ेगी।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here