‘गर्लफ्रेंड धोखा दे रही है’, वॉइस मैसेज छोड़कर युवक ने लगाई फांसी

0
104

अजमेर: राजस्थान के अजमेर में एक युवक ने फांसी लगाकरआत्ममहत्या कर ली है। सुसाइड से पहले उसने एक वॉइस मैसेज छोड़ा, जिसमें उसने प्यार में धोखा मिलने की बात कही है। उसका कहना है कि, वह अपनी गर्लफ्रेंड के कारण आत्महत्या कर रहा है। वह उसे धोखा दे रही है और ब्लैकमेल कर रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- 30 सेकंड में नदी में समाया पुल, हादसे का लाइव CCTV फुटेज आया सामने

जानकारी के मुताबिक़, रविवार दोपहर राहुल प्रजापत ने अपने ही घर में फांसी लगाकार सुसाइड कर लिया। जब उसका दोस्त उसे बुलाने पहुंचा तो देखा कि वन फंदे पर लटका हुआ है। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुची, जहां जांच में राहुल का एक वॉइस मैसेज मिला।

ये भी पढ़ें- मोरबी हादसा: अबतक 140 लोगों की मौत, ब्रिज मैनेजमेंट कंपनी के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का केस

राहुल ने सुसाइड करने से पहले एक वॉइस मैसेज छोड़ा। इसमें वह कह रहा है कि, ‘मेरा नाम राहुल है। मैं आज मरने जा रहा हूं। इसकी वजह उसकी भीलवाड़ा की रहने वाली गर्लफ्रेंड है। वो मुझे ब्लैकमेल कर रही है। धोखा दे रही थी। इसकी वजह से सुसाइड कर रहा हूं।’

ये भी पढ़ें- मोरबी में टूटा केबल पुल, 60 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर

मृतक राहुल के परिवार वालों ने बताया कि उसका भीलवाड़ा के रहने वाली लड़की से रिलेशन करीब एक साल से चल रहा था। रविवार को वह खुश था। अचानक उसके पास कोई फोन आया। इसके बाद उसने डिप्रेशन में आकर सुसाइड कर लिया। पिता शंकरलाल ने आरोप लगाए कि उसके बेटे जतन को उसकी गर्लफ्रेंड के अन्य बॉयफ्रेंड द्वारा उसे परेशान और धमकियां दी जा रही थी। इसके साथ ही उसकी गर्लफ्रेंड उसे धोखा दे रही थी।

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here