यमुना एक्सप्रेस वे पर सूटकेस में मिला युवती का शव, चेहरे पर लगा खून

0
67

मथुरा: श्रद्धा हत्याकांड को लेकर एक तरफ पूरे देश में सनसनी मची हुई है। इसी बीच उत्तर प्रदेश में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार दोपहर एक सूटकेस में युवती का शव मिला है। युवती की बेरहमी से हत्या कर उसका शव सूटकेस में रखा गया है। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

ये भी पढ़ें- ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, पांच की मौत

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि यमुना एक्सप्रेसवे पर लाल रंग का सूटकेस पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सूटकेस खोला तो सन्न रह गई। उसके अंदर युवती की पॉलिथीन में लपेटी हुई लाश पड़ी हुई थी। शव देखकर बताया गया है कि युवती की उम्र 22 साल के आसपास हो सकती है।

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी, मिठाई दुकान में मिला लैटर

पुलिस को लड़की के सीने में गोली के निशान मिले हैं। देखकर लगता है कि काफी करीब से गोली मारी गई है। उसके शरीर मे कई जगह चोटों के निशान मिले हैं। लड़की ने काले रंग की टी-शर्ट और पैंट पहन रखा है। शव देखकर साफ़ है कि उसकी हत्या यहां नहीं की गई है। आशंका है कि नोएडा, आगरा, हाथरस और बरेली से लाश को लाकर यहां फेंका गया होगा।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here