करनाल: हरियाणा में करवाचौथ के दिन एक महिला का सुहाज उजड़ गया। पत्नी के हाथों पर मेहंदी लगवा कर पति उसे घुमाने ले गया था। घर लौटते समय गाड़ी स्लिप होने से हादसा हो गया, जिसमें पति की मौत हो गई। वहीं पत्नी घायल हुई है।
ये भी पढ़ें- दो साल की मासूम से दरिंदगी, पिता के दोस्त ने ही की वारदात
जानकारी के मुताबिक़, सन्नी अपनी पत्नी मोनिका को स्कूटी पर बैठाकर मेहंदी लगवाने के लिए ले गया था। मेहँदी लगवाने के बाद वह मोनिका को घुमाने के लिए काछवा नहर की तरफ ले गया। यहां से दोनों अपने घर लौट रहे थे, तभी रोड पर बजरी व गड्ढा होने के कारण उनका एक्टिवा फिसल कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दोनों दंपत्ति घायल हो गए।
ये भी पढ़ें- टॉयलेट को लेकर छोटे भाई की हत्या, बहू को पहली मंजिल से फेंका
दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया ग्याम जहां डॉक्टर्स ने सन्नी को मृत घोषित कर दिया। मोनिका ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखा था। वह कई दिनों से करवाचौथ की तैयारियां कर रही थी लेकिन इसी दिन एक हादसे ने उसकी सारी खुशियां छीन ली।