झगड़े में पत्नी ने पति को बेरहमी से पीटा, दांतों से काटा

0
55

मुरैना: मध्यप्रदेश के मुरैना में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पत्नी ने पति को बुरी तरह पीटा। उसने पति को इतना पीटा कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उसके शारीर पर जगह-जगह दांत से काटने के निशान भी मिले है। बेटे की हालत देख उसके माता-पिता उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। पति की गलती सिर्फ इतनी थी कि विवाद में उसने पत्नी को एक तमाचा जड़ दिया था।

ये भी पढ़ें- आरक्षक ने थाने में खुद को मरी गोली, डेढ़ महीने में दूसरे जवान ने दी जान

जानकारी के मुताबिक़, रघुराम कुशवाह का पत्नी राजकुमारी से किसी बात को लेकर शनिवार को झगड़ा हो गया था। पहले दोनों की बीच कहासुनी हुई, जिससे गुस्से में आकर रघुराम ने राजकुमारी को चांटा जड़ दिया। ये राजकुमारी को सहन नहीं हुआ और वह अपना आपा खो बैठी।

ये भी पढ़ें- फंदे से लटका मिला नाबालिग का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

राजकुमारी ने पति को बेरहमी पीट दिया। उसे जगह-जगह दांत से भी काटा। पीड़ित के पिता ने बताया कि शोर सुनकर जब बेटे के कमरे में पहुंचे तो वह दर्द से तड़प रहा था। बहू को शांत कराया और बेटे को अस्पताल लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि, पहले भी बहू कई बार बेटे के साथ मारपीट कर चुकी है। दोनों की शादी दो साल पहले हुई थी। बच्चे नहीं हैं।

ये भी पढ़ें- नहर में मिला नवजात का शव, गल गया था सिर और चेहरा

पुलिस ने बताया कि महिला को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। वहां उसकी काउंसिलिंग की जा रही है। पीड़ित पति जयपुर में प्राइवेट जॉब करता था। नौकरी छूटने पर वह गांव लौट आया। शुरुआत में झगड़े की यही वजह सामने आ रही है कि पत्नी जॉइंट फैमिली में नहीं रहना चाहती। दोनों के बीच पहले भी झगड़ा हो चुका है।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here