संपत्ति विवाद में देवर ने भाभी का वीडियो कर दिया वायरल, नहाते समय बनाया था अश्लील वीडियो

0
1596

जबलपुर में संपत्ति विवाद में एक देवर ने अपनी भाभी की पहले नहाते वक्त अश्लील वीडियो बनाई और फिर उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।वीडियो वायरल करने के बाद आरोपी देवर महिला को धमकी देकर उससे पैसों की डिमांड करने लगा। महिला ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिचितों को दी।फिर मामले की शिकायत पुलिस से की गई। फिलहाल, मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पूरा मामला संपत्ति विवाद का बताया जा रहा है।

रिश्तों को शर्मसार करने वाली यह घटना रांझी थाना अंतर्गत सर्रा पीपल क्षेत्र की है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक महिला का नहाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। महिला का यह वीडियो किसी और ने नहीं, बल्कि उसके ही सगे देवर किशन और गोपी ने बनाया है।पुलिस के मुताबिक पीड़िता का अपने ससुराल पक्ष से पैतृक मकान को लेकर विवाद चल रहा है।

करीब एक साल पहले आरोपी किशन और गोपी ने अपनी भाभी का नहाते हुए मोबाइल से वीडियो बना लिया था। पिछले दिनों महिला के पति को पूर्व के अपराध में जेल भेज दिया गया था । इसके बाद उसके देवर उसे प्रताड़ित करने लगे। इसकी शिकायत उसने रांझी थाने में कई।पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था लेकिन अदालत ने उन्हें जमानत पर छोड़ दिया।इसके बाद आरोपियों की हिम्मत बढ़ गई और महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपए की मांग करने लगे।

इस घटना के बाद पीड़िता ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं को अपनी समस्या बताई।बजरंग दल के सदस्यों ने एक बार फिर पुलिस थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पीड़िता को पूरी मदद करने का भरोसा जताया है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here