सांप को खिलौना समझ गले में डाला, डसने से हुई मौत

0
523

इंदौर: मामला इंदौर के गांधी नगर क्षेत्र का हैं।यहाँ रहने वाले 25 वर्षीय राजू पुत्र रामरतन धुर्वे की सांप के काटने से मौत हो गई। गांधी नगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम किया है। पूछताछ में पता चला कि वह क्षेत्र में एक ढाबे पर काम करता था। रविवार रात को उसने एक सांप को पकड़ा और खिलौना समझकर गले में डालकर घूमने लगा। बहुत देर तक घूमने के बाद उसने नाचना शुरू दिया। तभी सांप ने उसे डंस लिया और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। ढाबे के कर्मचारी उसे अरबिंदो अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के गले और नाक पर सांप के डंसने के निशान मिले हैं।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here