जबलपुर में डबल मर्डर से सनसनी, रिश्तों की मर्यादा टूटी तो बेटा बना कातिल

0
1051

जबलपुर: जबलपुर से ऐसी दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां रिश्तों की मर्यादा टूटी तो अपनों का ही खून बहा। बेटे ने अपने पिता और पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। आरोपी ने बताया कि पत्नी की दगाबाजी और पिता की करतूत से शर्मिंदा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है पूछ्ताछ में जुटी है।

घटना शुक्रवार देर रात जबलपुर से 65 किलोमीटर दूर बेलखेड़ा के गोकलाहार गांव की है। बेलखेड़ा टीआई सुजीत श्रीवास्तव के मुताबिक गोकलाहार गांव निवासी अर्जुन सिंह लोधी ने डबल मर्डर की सूचना दी। उसने बताया कि भतीजे संतोष लोधी ने शुक्रवार की देर रात अपने पिता और पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है।

सूचना मिलते ही बेलखेड़ा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। संतोष लोधी रक्तरंजित कुल्हाड़ी लेकर घर के दरवाजे पर बैठा हुआ था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। घर के अंदर पुलिस पहुंची तो एक कमरे में बिस्तर पर पिता अमान सिंह लोधी लहूलुहान हालत में मृत पड़े थे। तो फर्श पर कविता लोधी खून से लथपथ हालत में पड़ी थी। पूरे कमरे में खून बिखरा हुआ था।

आरोपी संतोष लोधी ने बताया कि पिता और पत्नी ने रिश्तों की मर्यादा लांघ दी, इस कारण दोनों को मार डाला। तीन दिन पहले भी उसने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिसपर उसने पत्नी को समझाया भी था लेकिन वह नहीं मानीं। शुक्रवार रात फिर दोनों ने सीमा लांघी। पिता को पत्नी के कमरे से निकला देख संतोष बौखला गया। जब पिता सोने चले गए तो उसने उनपर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें मार डाला। इसके बाद पत्नी को भी इसी तरह बेरहमी से गर्दन और सिर पर वार कर मार डाला।

संतोष और कविता की शादी 15 साल पहले हुई थी। दोनों का 14 साल का बेटा और 12 साल की बेटी है। जब बच्चों ने हत्या की ये वारदात देखी तो वह सन्न रह गए। हत्या के बाद संतोष ने भी चाचा को इसकी सूचना दी और हत्या की वजह बताया। बोला कि पत्नी व पिता को बहुत समझाया था, लेकिन दोनों नहीं माने।

 

 

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here