सट्टा पकड़ने गई पुलिस टीम पर पत्थरों से हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

0
320

जबलपुर: जबलपुर में पुलिस टीम पर हमले की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि बेल्बाग थाना क्षेत्र में पुलिस की टीम सट्टा पकड़ने गई थी। इस दौरान सटोरियों और उनके परिवार वालो ने टीम पर डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया।

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के छुई मोहल्ले में सट्टे का संचालन चल रहा है। इस सूचना पर महिला एसआई और उनकी टीम ने यहां दबिश दी। इसी दौरान टीम पर हमला किया गया। हमला करने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

पुलिस ने मामले में मोके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो मौके से फरार हो गए। बदमाशो के साथ-साथ हमला करने वाले उसके परिवार की महिलाओं पर भी केस दर्ज किया जाएगा।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here