पंजाबी महिला से लव जिहाद, 9 बच्चे के पिता ने रेप कर कराया धर्मांतरण

0
118

इंदौर: सहारा बनने का सपना दिखाकर पूंजाबी महिला के साथ मुस्लिम युवक ने लव जिहाद किया है। युवक ने महिला से दोस्ती कर धोखे से उसका धर्मान्तरण करा दिया। उसके अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए। जब महिला को पता चला कि वह 9 बच्चों का पिता है तो उसने विरोध किया। इस पर युवक ने कहा कि एक से ज्यादा औरतें रखने और धर्मान्तरण कराने से जन्नत मिलती है। वह महिला की बेटी का भी धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाने लगा। अब महिला ने हाईकोर्ट से न्याय की गुहार लगाई है।

ये भी पढ़ें- नाबालिग बेटी का चल रहा था अफेयर, हत्या कर पिता ने Instagram पर डाला वीडियो

कोर्ट में महिला ने बताया कि, वह शहडोल की रहने वाली है। चार साल पहले एक्सीडेंट में उसके पति की मौत हो गई थी। वह अपनी बेटी के साथ अकेली रह रही थी। रोजगार के लिए वह निजी बैंक में लोन लेने के लिए गई थी। वहां उसकी मुलकात राजकुमार से हुई। राजकुमार ने उससे दोस्ती की और कहा कि मेरी पत्नी की भी मौत हो चुकी है। उसका एक बच्चा है। इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ गई। राजकुमार ने कई बार महिला के साथ संबंध बनाए और उसके अश्लील फोटो-वीडियो भी ले लिए।

ये भी पढ़ें-  स्कूल बस ने MIC सदस्य की कार को मारी टक्कर, दो बच्चे घायल

2018-19 के बीच राजकुमार ने लोन के नाम पर कुछ दस्तावेजों को साइन करवा लिए। कुछ समय बाद महिला को सच्चाई पता लगी कि राजकुमार का असली नाम मोहम्मद साकिर है और उसके 9 बच्चे हैं। आरोपी ने लोन के पेपर के साथ धर्म परिवर्तन से जुड़े कागजों पर भी साइन करवा लिए थे। इस पर महिला ने विरोध किया तो साकिर उसे परेशान करने लगा।

ये भी पढ़ें-  स्कूल बस ने MIC सदस्य की कार को मारी टक्कर, दो बच्चे घायल

उससे पीछा छुड़ाने के लिए महिला बेटी को लेकर इंदौर आ गई। साकिर यहां भी पहुंच गया। उसने महिला से कहा कि, मेरे साथ रहना पड़ेगा। ऐसा नहीं किया तो मैं फोटो-वीडियो वायरल कर दूंगा। मारे धर्म में एक से ज्यादा औरतें रखने और धर्म परिवर्तन कराने पर जन्नत नसीब होती है। पीड़िता थाने पहुंची तो पुलिस ने शिकायत नहीं लिखी। इसके बाद महिला ने हाईकोर्ट पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। कोर्ट ने महिला के आवेदन को ही शिकायत मानकर FIR दर्ज करने का आदेश दिया है।

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here