रोक-टोक करता था पति, पत्नी ने बेटे से करवाई हत्या, बोली- सिर में मारना गोली

0
138

भिंड: मध्यप्रदेश के भिंड में हुई जगत सिंह बघेल की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसकी पत्नी ममता बघेल को गिरफ्तार के लिया है। मामता ने ही अपने बेटे हेमंत से अपने पति जगत सिंह की हत्या करवाई थी। ममत पिछले 6 महीने से अपनी पति की हत्या की स्क्रिप्ट तैयार कर रही थी। वह इतनी शातिर है कि बेटे की पति की हत्या करवाकर उसका आरोप दामाद पर लगा दिया। ममता ने एक तीर से दो निशाने लगाए। पहला तो पति उसपर रोक-टोक करता था, तो बेटे से उसकी हत्या करवा दी। दूसरा, चूंकि उसकी बेटी का ससुरालवालों से दहेज़ को लेकर केस चल रहा था, ऐसे में उसने हत्या का आरोप दामाद पर लगा दया, ताकि समझौते के नाम पर उससे मोटी रकम वसूल सके।

ये भी पढ़ें- झुग्गी बस्ती में लगी आग, ज़िंदा जल गई दो मासूम बेटियां

दरअसल, घटना 26-27 मार्च की रात की है। जगत सिंह घर के बाहर सोया हुआ था,तभी उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद ममता ने पुलिस के सामने बयान में कहा था कि रात में गोली की आवाज सुनकर वह बाहर आई तो दामाद राजीव और उसका जीजा और एक अन्य व्यक्ति हत्या करके भाग रहे थे। उसने आगे बताया था कि दामाद राजीव ने धमकी दी थी। उसने कहा था, दहेज केस में राजीनामा कर लो। गवाही दी तो जान से मार देंगे। उस दौरान ममता ने आरोपियों‎ के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कराने के लिए‎ 12 घंटे तक शव का पीएम रोके रखा था।‎

ये भी पढ़ें-167 DSP के तबादले, इंदौर और भोपाल के कई अवसर भी प्रभावित

इसके बाद जब पुलिस ने जांच की, तो ममता के दामाद और उसके साले की लोकेशन भिंड में नहीं मिली। इसी बीच पुलिस के हाथ हथियार रखने और बेचने वाला रामू राठौर लगा। उसने ही बताया कि जगत के बेटे हेमंत और उसका दोस्त कुछ दिन पहले उससे कट्टा लेकर गए थे। हेमंत को पकड़ा गया तो उसने सारी सच्चाई बता दी। उसने बताया कि मां 6 महीने से पिता के हत्या की साजिश रच रही थी।

ये भी पढ़ें- 27 ASP बदले गए, प्रमोद सोनकर ADCP सुरक्षा बने, शशिकांत कनकने महू के ASP

पुलिस के मुताबिक़, ममता ने बेटे हेमंत बघेल से पति की हत्या कराई थी। उसने बेटे को कहा था- पिता के सिर पर दो गोली मारना, बचने की कोई गुंजाइश नहीं रहे…। इस काम के लिए हेमंत ने अपने दोस्त को साथ लिया था। इसके बाद रात के समय हेमंत और उसका दोस्त प्लान के मुताबिक आए और जगत सिंह की हत्या के बाद फरार हो गए थे।

ये भी पढ़ें- 27 ASP बदले गए, प्रमोद सोनकर ADCP सुरक्षा बने, शशिकांत कनकने महू के ASP

पुलिस के मुताबिक ममता के कई जान-पहचान वाले हैं। लोग मिलने-जुलने आते थे। यह बात पति को पसंद नहीं थी। पति रोकता-टोकता था, इसीलिए ममता 6 महीने से उसे ठिकाने लगाने की साजिश रच रही थी। हेमंत के कबूलनामे के बाद जब ममता को गिरफ्तार किया गया, तब भी वह यही कहती रही कि, उसे नहीं पता कि उसके बेटे ने पति की हत्या की है। हालांकि, सख्ती करने पर ममता ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here