इंदौर: इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में अज्ञात कारणों के चलते एक युवक द्वारा घर में रखा एसिड पीकर जान देने का मामला सामने आया है। जिसके चलते गंभीर अवस्था में उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
दरअसल, गोरी नगर का है।यहां रहने वाले 30 वर्षीय नवीन मेहरा ने अपने ही घर में रखा एसिड पी लिया, जिसके बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ने लगी। परिजनों को जानकारी लगने के बाद तत्काल उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान नवीन ने अपना दम तोड़ दिया। 30 वर्षीय नवीन मेहरा मिस्त्री ठेकेदार का काम करता था। फिलहाल नवीन की मौत के असल कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस आगे की वैधानिक रूप से कार्रवाई करेगी।