दो साल की बेटी के साथ कुएं में कूदी मां, शव मिलने से फैली सनसनी

0
80

सिवनी: मध्यप्रदेश के सिवनी में कुँए में एक महिला और उसकी 2 साल की बेटी की लाश मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा कि पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने आत्महत्या की है। वहीं महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनो शवो को पीएम के लिए भिजवा दिया है।

घटना सिवनी जिले के गंगेरुआ गांव की है। यहां के कुँए में एक महिला और 2 साल की बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here