बाइक के पहिए में फंसा मां का दुपट्टा, कंधे से अलग हुआ बच्ची का हाथ

0
47

इंदौर: मध्यप्रदेश के खरगोन में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां बाइक से गिरने पर बच्ची का हाथ कंधे से अलग हो गया। वह दर्द से करहाने लगी और मौके पर चीख–पुकार मच गई। आनन–फानन ने बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे इंदौर रेफर कर दिया गया है।

बच्ची के पिता ने बताया कि बेटी अंशिका पत्नी के साथ बाइक पर पीछे बैठी हुई थी। इस दौरान पत्नी का दुपट्टा बाइक के पहिए में फस गया। इसी दुपट्टे के साथ बेटी का हाथ भी पहिए में आ गया और कंधे से अलग हो गया। यह मंजर देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन– फानन में बेटी को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे इंदौर रेफर कर दिया। डॉक्टर ऑपरेशन कर उसका हाथ जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here