गोडाउन से पुलिस ने जब्त किया 23 किलो गांजा, गूंगा कर रहा था देखरेख

0
136

मुंबई: ड्रग्स के खिलाफ मुंबई पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पिछले कुछ महीनों से मुंबई में ड्रग्स के खिलाफ काफी सख्ती चल रही है और पुलिस लगातार छापे मार रही है। इसी बीच शनिवार रात दिंडोशी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल है। ये लोग अंधेरी इलाके में गांजे की खेप रखकर मुंबई के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करते थे।

ये भी पढ़ें- नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म करता रहा पिता, परेशान होकर दीदी को औने आपबीती

दरअसल, पुलिस को गोकुल धाम इलाके में गांजा बेचने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने जब इसकी जानकारी निकाली तो पता चला कि एक शख्स गांजा बेचने के लिए गोकुलधाम में आया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में लिया और 50 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि अंधेरी पूर्व एमआईडीसी इलाके में एक गोडाउन है जहां से गांजे की तस्करी की जाती है।

ये भी पढ़ें- दो साल बाद बेटी ने बदला बयान, कोर्ट ने पिता को किया बरी

पुलिस ने गोडाउन पर छापा मारकर करीब 23 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 2.30 लाख बताई जा रही है। इस गांजे की देखरेख एक गूंगा कर रहा था। पुलिस ने मौके से 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया जबकि दोनों महिलाओं को समन भेजा गया। मुख्य आरोपी अशरफ सैय्यद के ऊपर मुंबई के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में कई मामले दर्ज है।

 

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here