भय्यू महाराज सुसाइड केस में आया नया मोड़,पलक की व्हाट्सएप चैट्स में संदिघ आयुषी की भूमिका

0
202

इंदौर: भय्यू महाराज सुसाइड केस में ब्लेकमेलर पलक की व्हाट्सएप चैट सामने आई है। भोपाल के फॉरेंसिक ऑफिसर तिलक राज ने 109 पेज की मोबाइल चैटिंग न्यायालय में पेश की है। इसमें भय्यू महाराज को ब्लैकमेल करने वाली पलक और किसी पीयूष जीजू के बीच वॉट्सऐप चैटिंग के जरिए हुई बातचीत है। इसमें पलक कह रही है कि आयुषी तांत्रिक के जरिए BM यानी भय्यू महाराज को पागल करके बैठाने वाली है। इस चैट के सामने आने से हड़कंप मच गया है और आयुषी की भूमिका भी अब संदिग्ध हो गई है। इन चैट्स से साफ जाहिर हो रहा है कि भय्यू महाराज की मौत एक बड़ा षड्यंत्र थी।

ये भी पढ़ें- हत्या के आरोप में साधु गिरफ्तार, एकतरफा प्यार में बेटियों के सामने काट दिया था मां का गला

दरअसल पलक ही वह युवती है जिससे मौत पहले भय्यू महाराज मिलने गए थे। इस ने भय्यू महाराज के अश्लील वीडियो बना लिए थे जिसके आधार पर ये उन्हें ब्लेकमेल कर रही थी। पुलिस ने पलक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया था। साथ ही विनायक और शरद (महाराज के सेवादारों) पर भी केस दर्ज किया था। जिसके बाद आरोपियो के फोन जब्त कर इनके डेटा को रिकवर किया गया था। जिसमे पलक की चैट्स सामने आई है।

ये भी पढ़ें- महिला को वश में करने की पूजा के बहाने कर दी हत्या, दूसरे के खेत में फेंका मोबाइल

इन चैट्स ने अब शक की सुई महाराज की दूसरी पत्नी आयुषी की तरफ भी मोड़ दी है। चैट्स में पलक किसी पीयूष जीजू को लिख रही है-आयुषी ने तगड़ा तांत्रिक पकड़ा है, BM को पागल करके घर बैठाना है। तांत्रिक से 25 लाख में डील हुई है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here