ओलंपियन विवेक सागर बनाए गए डीएसपी, अब जूनियर हॉकी वर्ल्डकप की तैयारी करेंगे

0
206

इटारसी (होशंगाबाद): चांदोन गांव से निकले हॉकी ओलंपियन विवेक सागर अब मप्र पुलिस के डीएसपी बन गए हैं। करीब 1 माह की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस मुख्यालय में विवेक ने खाकी वर्दी पहनी। अभी उनके कंधे पर 1 स्टार दिया गया है, परिवीक्षा अवधि पूरी करने के बाद उन्हें 2 स्टार और मिलेंगे।

छोड़ी बीपीसीएल की जॉब

शर्त के मुताबिक विवेक को हॉकी कोटे से भारत पेट्रोलियम में मिली प्रथम श्रेणी के अफसर की जॉब छोड़ना पड़ी है। करीब 2 साल उन्होंने इस कंपनी में सेवाएं दी थीं।
विवेक ने बताया कि शुरुआत से ही उनके मन में पुलिस और भारतीय सेना के प्रति जुनून रहा है आज हाकी की बदौलत उन्हें पुलिस अफसर बनने का अवसर भी मिल गया। चार्ज लेकर विवेक अब जूनियर हॉकी वर्ल्डकप की तैयारी को लेकर वे आज भोपाल से बेंगलुरु फ्लाइट से जा रहे हैं। शुक्रवार को भोपाल डीआईजी इरशाद बली समेत अन्य अफसरों ने विवेक की जॉइनिंग कराई। उनके भाई विद्यासागर प्रसाद ने विवेक के कंधे पर स्टार लगाया।

12 अगस्त को सम्मान समारोह में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विवेक को पुलिस सेवा में आने को कहा था।
2 साल तक विवेक परिवीक्षा अवधि में रहेंगे, उन्हें पुलिस अकादमी भौंरी में प्रशिक्षण भी लेना होगा। 2 साल बाद उन्हें 2 स्टार और मिलेंगे।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here