निलंबित बीजेपी नेत्री क्रूरता के आरोप में गिरफ्तार, नौकरानी को बंधक बनाकर किए जुर्म

0
72

रांची: झारखंड के रिटायर्ड आईएएस बीबी पात्रा की पत्नी और निलंबित बीजेपी नेत्री सीमा पात्रा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीमा पात्रा पर आरोप है कि वह 8 साल से नौकरानी को प्रताड़ित कर रही थी और उसे बंधक बनाकर रखा था। हालांकि, सीमा पात्रा का कहना है कि मुझे फंसाया जा रहा है। मुझपर झूठे आरोप लगाए जा रहे है। मैंने किसी को भी प्रताड़ित नहीं किया है।

ये भी पढ़ें- दो दिन पहले युवती पर किया था जानलेवा हमला, फिर की ख़ुदकुशी

पीड़िता सुनीता ने बताया कि उसे भरपेट खाना नहीं दिया जाता था। रॉड से पिटाई करने के साथ गर्म तवे से जलाया जाता था। उसे शुरू से ही प्रताड़ित किया जा रहा था. वो काम छोड़ना चाहती थी लेकिन 8 साल से घर में बंधक बनाकर रखा गया था। जब घर जाने के लिए कहती तो बुरी तरह से पिटाई की जाती थी। यहां तक बीमार होने पर इलाज भी नहीं कराया जाता था। इतना ही नहीं, उससे जीभ से पेशाब साफ़ कराई गई। उसने बताया कि उसने सालों से सूरज की रोशनी नहीं देखी है और ये एक दो महीने की कहानी नहीं है। जुल्म का ये सिलसिला पिछले 8 साल से जारी था।

ये भी पढ़ें- दो दिन पहले युवती पर किया था जानलेवा हमला, फिर की ख़ुदकुशी

सीमा पात्रा गिरफ्तारी के डर से फरार हो गई थी। पिछले 2 दिनों से रांची पुलिस सीमा पात्रा को जगह-जगह तलाश कर रही थी। कई बार उसके संबंधित ठिकानों पर पुलिस ने रेड भी किया था। इससे पहले मंगलवार को मामला सामने आने के बाद बीजेपी ने सीमा पात्रा को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

ये भी पढ़ें-  परिजनों ने बुजुर्ग के साथ की मारपीट, टूटी हड्डी

यह बात भी सामने आई थी कि सीमा पात्रा के बेटे आयुष्मान ने ही पीड़िता की मदद की थी। पुलिस तक जानकारी पहुंचने के बाद पीड़िता को भयानक यातना से बचाया गया था। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बहरहाल इस मामले में अभी पुलिसिया तफ्तीश जारी है।

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here