युवती से दिन में तीन बार दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में छोड़कर भागे आरोपी

0
188

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से हैवानियत की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां तीन दरिंदों ने एक युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया। युवती के साथ एक ही दिन में तीन अलग-अलग जगहों पर तीन बार दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर, एक आरोपी शबाब आलम को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली कि परिवर्तन चौक के पास एक युवती के बेहोशी की हालत में पड़ी हुई है। सूचना के बाद हजरतगंज पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को क्वीन मैरी अस्पताल ले गई, जहां उसके साथ दुष्कर्म के मामले की पुष्टि हुई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शबाब आलम ने सबसे पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसे चारबाग के पास छोड़ दिया था। दूसरी बार, उसके साथ रिवरफ्रंट पर दुष्कर्म किया गया और बाद में एक अन्य व्यक्ति ने उसे उठा लिया, जिसने उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अभी भी फरार है। बताया जा रहा है कि तीनों ही आरोपियों और घटना का आपस में कोई संबंध नहीं है।

 

 

 

 

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here