58 साल के ठेकेदार ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, मां ने चुप रहने की दी नसीहत

0
173

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में फिर एक नाबालिग हैवानियत का शिकार हुई है। नाबालिग से 58 साल के आरोपी ने दुष्कर्म किया है। वह उसे घर में काम कराने के बहाने ले गया था। जानकारी के मुताबिक़, जब पीड़िता ने अपने साथ हुई हैवानियत की जानकारी अपनी मां को दी, तो उसे चुप रहने के लिए कहा गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मां की संदिग्ध मानते हुए जांच की जा रही है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना का दिन उसे याद नहीं है लेकिन पुलिस की जांच के अनुसार यह घटना पिछले साल 2021 के सितंबर या अक्टूबर की हो सकती है। आरोपी उसे घर में काम कराने के बहाने अपने साथ ले गया था और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। 58 साल का आरोपी एमइएस में ठेकेदार है।

पीड़िता ने बताया कि जब उसने अपनी मां से इस घटना के बारे में बताया था तो उसे चुप रहने को कहा था। जांच में यह भी पता चला है कि पीड़िता की मां ने आरोपी ठेकेदार से कुछ हजार रुपये भी उधार लिए थे। मां और बेटी एक साल से ज्यादा समय से ठेकेदार के संपर्क में है। आरोपी नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करता रहता था लेकिन मां ने उसे चुप रहने के लिए ही कहती थी।

इस मामले में पुलिस पीड़िता की मां की भूमिका की जांच की जा रही है। पीड़िता के बयान से पुलिस को अंदेशा है कि बलात्कार के मामले में मां की भी भूमिका हो सकती है। नाबालिग को उसकी मां ने ज्यादा बाहर आने जाने पर रोक लगाई थी जिसके बाद वह सात फरवरी को घर से भाग गई और परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पीड़िता अपनी बहन के पास गुजरात के सूरत चली गई। वहां उसने अपनी बहन को ठेकेदार की हरकत के बारे में बताया तो वह उसे थाने ले गई। सूरत पुलिस ने जोधपुर पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने जांच के बाद उसे गिरफ्तार किया। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here