पुलिस की गिरफ्त में आई लुटेरी दुल्हन, बहन बताकर लड़कों से शादी करवाता था पति

0
102

जबलपुर: जबलपुर की लाडगंज पुलिस ने कई युवकों को चुना लगा चुकी लुटेरी दुल्हन को दबोच लिया है। लुटेरी दुल्हन का असल नाम सारिका जैन है। उसका पति विवेक जैन और वो दोनों मिलकर कुंवारे लड़कों को अपने जाल में फंसाते थे, फिर उससे रुपये जेवर लूटकर फरार हो जाते थे।

पुलिस ने बताया कि विवेक जैन और उसकी पत्नी सारिका जैन ऐसे मर्दों की की तलाश में रहते थे,जिनकी शादी नहीं हो रही है। पहले दोनो जैसे तैसे किसी तरह इन लोगो से संपर्क करते और फिर व्हाट्सएप पर लड़कियों के फोटो भेज कर शादी का झांसा देते। जब वह झांसे में फंस जाते तो विवेक जैन अपनी ही पत्नी यानी सारिका को अपनी बहन बनाकर उस युवक की शादी सारिका से करवा देता। अगले ही दिन जेवरात और रुपये लेकर भाग निकलते।

लुटेरी दुल्हन सारिका और उसका पति विवेक जैन ने मिलकर अब तक कई लोगों को अपने शिकार में फंसा चुके हैं। बताया जा रहा है कि यह दोनों आरोपी ने केवल जबलपुर बल्कि आसपास के जिलों में भी कई लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं।वही पुलिस इस बात का भी पता लगाने में जुटी है कि अब तक दोनो ने कितने लोगों से ठगी की है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here