FIR दर्ज नहीं करने के लिए प्रधान आरक्षक ने मांगी थी रिश्वर, लोकायुक्त ने रंगेहाथों पकड़ा

0
413

सतना: सतना से वर्दी के दागदार होने की एक खबर सामने आई है, जिसमें लोकायुक्त ने एक प्रधान आरक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।लोकायुक्त ने प्रधान आरक्षक को 3 हज़ार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। प्रधान आरक्षक का नाम राम सुरेश यादव है। आरोपी प्रधान आरक्षक सतना की रामनगर थाना क्षेत्र की जिगना चौकी में पदस्थ है।

ये भी पढ़ें थाने पर CBI की रेड, SHO सहित तीन पुलिसकर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार

दरअसल, प्रधान आरक्षक राम सुरेश यादव के हिनौती निवासी पुष्पेंद्र सिंह से एफआईआर ना करने की एवज में 10 हजार रुपये की डिमांड की थी।जिसके बाद दोनो के बीच 8 हज़ार में सौदा तय हुआ था। 5 हज़ार तो प्रधान आरक्षक ने ले लिए थे। बाको तीन हज़ार की रिश्वत के लिए वह बार-बार धमका रहा था। जिसके बाद फरियादी ने लोकायुक्त में शिकायत की।लोकायुक्त ने योजनाबद्ध तरीके से प्रधान आरक्षक को रंगेहाथों धर दबोचा ह।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here