पुलिस पर कंजरों ने चाकू से किया हमला, दो आरक्षक घायल

0
261

शाजापुरः शाजापुर में कंजर बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि वह अब पुलिस पर भी जानलेवा हमले करने लगे है। हाल ही कंजरों ने शुजालपुर में पुलिस पर चाकुओं से हमला किया है, जिसमें दों आरक्षक घायल हो गए है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गुरुवार रात करीब आठ बजे पुलिस को जिंदा काॅलोनी में बदमाशों के होने की सूचना मिली थी। इस पर क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे आरक्षक मौके पर पहुंचे। उन्हानें दो कंजरों को पकड़ भी लिया लेकिन तभी एक ने पीछे से आकर उन पर हमला कर दिया। हमले में अकोदिया थाने में पदस्थ नीरज शर्मा और रवि घायल हो गए है। तीनों कंजर देवड़ा डेरे के बताए जा रहे है।

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here