रामविलास वेदांती का शिष्य है सीताराम महाराज, कई लड़कियों के साथ वायरल है अश्लील फोटो

0
315

रीवा: मध्यप्रदेश के रीवा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले सीताराम महाराज को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे है। हाल ही में सामने आया था कि बाबा शराब पीने का आदी है। वह अक्सर अपने चेलो और साथियों के साथ शराब पार्टी किया करता था। इसी बीच अब खबर आई है कि ये कथावाचक कई लड़कियों के साथ संबंध बना चुका है। दुष्कर्म का मामला सामने आने का बाद बाबा के लड़कियों के साथ कई फोटो भी वायरल हो रही है।

ये भी पढ़ें- शराब पीने का आदी है दुष्कर्मी सीताराम महाराज, हिस्ट्रीशीटर, उद्योगपति और राजनेताओं से है संबंध

लड़कियों के साथ अश्लील फोटो वायरल

हनुमान कथा से पहले रीवा पहुंचे कथावाचक सीताराम महाराज अय्याश है। बताया जा रहा है कि उसके कई लड़कियों के साथ संबंध है। उसका चेला लड़कियों को बहला-फुसलाकर बाबा के पास लाया था। जानकारी के मुताबिक़, बाबा ने कई लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया है। दुष्कर्म करने के बाद वह अपना रौब दिखाकर उन्हें धमकाता था। वह लड़कियों से कहता था कि, उसके कई बड़े नेताओं और पुलिस अधिकारियों से संबंध है, कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। कई मंत्री उससे आशीर्वाद लेने आते हैं।

ये भी पढ़ें- कथावाचक ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, कथा करने आया था सीताराम महाराज

इतना ही नहीं, घटना के बारे में किसी को बताने पर वह लड़कियों को जान से मारने की धमकी देता था। ऐसे में डरकर किसी भी लड़की ने उसके खिलाफ शिकायत करने की हिम्मत नहीं की। अब उसके कई लड़कियों के साथ अश्लील फोटों वायरल हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें- अय्याश है दुष्कर्मी सीताराम महाराज, लड़कियों के साथ अश्लील फोटों आई सामने

रामविलास वेदांती का है शिष्य

सीताराम दास श्रीराम जन्मभूमि न्यास के पूर्व सदस्य व पूर्व सांसद रामविलास वेदांती का शिष्य हैं। राम विलास वेदांती की पैदाइश रीवा की है। रेप का आरोपी महंत सीताराम दास उनके बड़े भाई का नाती है। शुरुआत से ही उत्तर प्रदेश में रहा है, लेकिन महंत सीताराम दास अपने आप को रामविलास वेदांती का नाती ही प्रचारित करता था।

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here