मुंह बोले भाई ने बहन को 80 हजार में बेच, नकली शादी करवाकर देह व्यापार में धकेला

0
139

छतरपुर: छतरपुर से देह व्यापार और मानव तस्करी का एक अनोखा मामला सामने आया है। मुंह बोले भाई ने युवती को कुछ रुपयों के लिए बेच दिया। यहाँ तक कि उसने बहन की नकली शादी भी कराई। लड़की को शादी के बाद पता चला कि उसे देह व्यापार के लिये 80 हजार में बेचा गया है।जैसे तैसे खूद को आरोपियों के चुंगल से बचाकर युवती भागी और पुलिस के पास पहुंची।पुलिस को जब पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई तो पुलिस के भी होश उड़ गए।मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।इनका गिरोह लड़कियों की कोर्ट मैरिज कराने के नाम पर उन्हें बेच देता है।

छतरपुर के मातगुवा थाना पुलिस को पीड़िता ने बताया कि वह जबलपुर की रहने वाली है।एक दिन उसका मुंहबोला भाई जयप्रकाश पटेल दो युवकों के साथ घर आया और कहा कि वो मेरी शादी अच्छे परिवार में करवा देगा।उसने कहा कि वह जबलपुर की समाजसेविका मैडम को जानता है जिसका रिश्तेदार शादी के लिए तैयार है।इसके बाद वह 18 सितंबर को मुह बोले भाई और उन दो युवकों के साथ शादी करने छतरपुर गयी।

लड़की ने पुलिस को बताया कि चारों युवक उसे छतरपुर कोर्ट ले गए।यहां दो युवक पहले ही थे।इनमें एक का नाम पप्पू, निवासी मातगुवा और दूसरे का नाम संतोष पाल, निवासी सहस नगर था।सभी ने कहा कि संतोष से उसकी शादी कराई जा रही है। लड़की ने जब लड़के को देखा तो वह विकलांग था जिसके बाद लड़की ने शादी से इनकार कर दिया।इस पर उसके मुह बोले भाई ने कहा कि वह बहुत पैसे वाला है उसके शरीर पर मत जाओ।खुश रखेगा।जिसके बाद लड़की शादी के लिए राजी हुई।

जिसके बाद लड़की संतोष पाल के साथ सहस नगर उसके घर चली गई। यहां एक महिला भी थी।शादी के बाद संतोष ने खुलासा किया कि उसने उसे देह व्यापार के लिए उन चारों से 80 हजार रुपए में खरीदा है।वो अब कहीं नहीं जा सकती।यहां आरोपी ने पीड़िता को घर के अंदर बंद कर दिया। लेकिन लड़की शुक्रवार को मौका मिलते ही जैसे तैसे खुद को उनके चंगुल से छुड़ाकर भाग निकली।इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर 6 को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here