फौजी ने पोर्न देखकर किया लड़के के साथ यौन शोषण, फिर हत्या कर फेंका शव

0
74

तेलंगाना: आंध्रप्रदेश से एक सनसनीखेज हत्याकांड की खबर सामने आई है।जिसमे हत्यारा कोई और नही बल्कि सेना का जवान निकला। जवान ने अपनी हवस का शिकार बनाने के बाद 11 साल के मासूम को मौत के घाट उतार दिया।10 दिन बाद पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया है।आरोपी जवान को भी गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, आंध्रप्रदेश के प्रकाशम जिले में गांव का रहने वाला 11 वर्षीय भूमा श्रीनाथ छठी कक्षा का छात्र था। वह जनवरी की 22 तारीख को स्कूल से घर लौटा और अपने घर के पास खेल रहा था कि तभी अचानक वह गायब हो गया। लड़के के माता-पिता ने लड़के के लापता होने की शिकायत गिद्दलुर थाने में दर्ज कराई थी, जिसके बाद 25 जनवरी को उसका शव एक कुँए में पत्थर के साथ बंधा मिला।शव को पीएम के लिए पहुँचाया गया। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की।

एसपी ने बताया कि आरोपी वेंकट प्रशांत कुमार सेना का जवान है। उसे इंटरनेट पर पोर्न देखने की आदत है। हत्या के दिन भी वह अपने मोबाइल पर पोर्न देखकर अपनी यौन इच्छा को संतुष्ट करना चाहता था। फिर उसने बच्चे को 100 रुपये दिए और उसे अपनी बाइक बैठा कर खेत के कुएं पास ले गया। उसके बाद आरोपी ने लड़के का यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया। तभी लड़का जोर- जोर से चिल्लाने लगा। फिर आरोपी ने लड़के की गला घोंटकर हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शर्ट भी उतार दी। इसके बाद उसने लड़के की कमर पर करीब छह किलो का पत्थर बांधकर कुएं में फेंक दिया।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here