रूठकर मायके चली गई पत्नी, फंदे से लटका पति

0
62

भिंड: एक दंपत्ति में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद के चलते पत्नी रूठकर मायके चली गई थी। पति उसे बार-बार बुला रहा था लेकिन वह नहीं लौटी। पत्नी ने उसका फोन उठाना भी बंद कर दिया। पत्नी के नहीं लौटने पर पति ने आत्महत्या कर ली। उसका शव भी दो दिन तक लटका रहा।

ये भी पढ़ें- दलित युवक ने की आत्महत्या, पुलिस अधिकारियों को बताया जिम्मेदार

पुलिस ने बताया कि, विकास अपनी पत्नी के साथ रहता था। दो महीने पहले किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि उसकी पत्नी गुस्सा होकर मायके चली गई। पत्नी को बार-बार मनाने के बाद भी वो वापस नहीं आ रही थी। विकास द्वारा फोन किए जाने पर भी वो रिसीव नहीं करती थी। इसी बात को लेकर विकास पिछले कुछ दिनों से टेंशन में था और लगातार शराब का नशा कर रहा था।

ये भी पढ़ें-  सेक्सटॉर्शन गैंग का पर्दाफाश, न्यूड वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेल

दो नवंबर को विकास के घर का दरवाजा बंद था और अंदर से बदबू आ रही थी। तब पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और अंदर देखा तो विकास फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद उसकी पत्नी को सूचना दी गई।

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here