सब इंस्पेक्टर पर महिला ने लगाया रेप का आरोप, फ्लैट में बंधक बनाकर करता था मारपीट

0
449

उज्जैन: मध्यप्रदेश के उज्जैन में सब इंस्पेक्टर पर एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि सोशल मीडिया के जरिए दोनों की दोस्ती हुई थी। दोनों में बातचीत होने लगी और दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद सब इंस्पेक्टर उसे उज्जैन ले आया और किराए में मकान में रखा। अब महिला ने उसके खिलाफ मारपीट और बलात्कार का आरोप लगाया है।

दरअसल, इंदौर की रहने वाली महिला ने चिंतामन थाने के सब इंस्पेक्टर विकास देवड़ा पर बलात्कार का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसकी 6 महीने पहले विकास देवड़ा से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। दोनों एक-दूसरे से बात करने लगे। महिला एक बच्चे की मां है।

सब इंस्पेक्टर ने महिला को मिलने के बहाने उज्जैन बुलाया और फिर उसे एक फ्लैट में बंधक बनाकर रखा। यहां वह महिला को संबंध बनाने के लिए मजबूर करता ,महिला के मना करने पर उसके साथ मारपीट करता। महिला मौका पाकर उसके चंगुल से छूटी और उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत की। महिला ने आरोप लगाया कि उसके और भी कई महिलाओं से संबंध है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here