दो जेठों को था भड़काने का शक, 8 महीने की गर्भवती और उसकी बहन की कर दी हत्या

0
57

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं में 8 महीने की गर्भवती और उसकी छोटी बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। ये हत्या महिला के दोनों जेठों ने की है। दोनों को शक था कि बहू उनकी पत्नियों को उनके खिलाफ भड़काती है। इसी कारण उनके घर में विवाद होता है। घटना वाले दिन भी दोनों जेठ का अपनी-अपनी पत्नियों से विवाद हुआ था, जिसके बाद देर रात दोनों ने उसकी हत्या कर दी और वहां से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें- देशी दवा दिलाने के लिए डॉक्टर के पास ले गया युवक, क्लिनिक पर बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

घटना शेखुपुरा गांव की है। यहां जंडेल और बहोरी अपनी-अपनी पत्नियों के साथ रहते हैं, जबकि इनका छोटा भाई कमल हरियाणा में नौकरी करता है। गांव में उसकी पत्नी लज्जावती रहती है। दोनों जेठ को शक था कि लज्जावती उनकी पत्नियों के कान उनके खिलाफ भरती है, जिससे आए दिन घर में कलह होती है। मंगलवार को भी दोनों जेठों की किसी बात को लेक अपनी पत्नियों से विवाद हुआ था।

ये भी पढ़ें- देशी दवा दिलाने के लिए डॉक्टर के पास ले गया युवक, क्लिनिक पर बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

इस विवाद में दोनों ने अपनी पत्नियों को पीट दिया था, जिसके बाद वह अपने-अपने मायके चली गई थी। रात में दोनों को शक हुआ कि लज्जावती ने ही उनकी पत्नियों को भड़काया होगा। इसके बाद दोनों कुल्हाड़ी लेकर झोपड़ी में घुसे और पहले लज्जवती का गला काटा, जिससे वह चीख पड़ी। चीख सुनकर छोटी बहन उठी तो उसे भी काट डाला। आसपास के लोगों ने उन्हें भागते हुए देखा तो पुलिस को सूचना दी। अब पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here