भतीजी के साथ चाचा ने किया रेप, प्राइवेट पार्ट्स पर मारे ब्लेड, चुन्नी से घोंटा गला

0
180

नागौर: राजस्थान के नागौर में चाचा-भतीजी का शव मिलने के बाद भतीजी के साथ हैवानियत की रूप कंपा देने वाली दास्तां सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि भतीजी के साथ रेप किया गया था। उसके प्राइवेट पार्ट्स पर ब्लेड से कट लगाए गए और फिर गला घोंटकर उसे मार दिया गया। मौके से पुलिस ने ब्लेड और उसके कपड़े बरामद किये है।

ये भी पढ़ें- तीन साल के बेटे के साथ ट्रेन के आगे कूदी महिला, दोनों की मौत

पुलिस ने बताया कि, घटनास्थल पर देखकर जो समझ आया कि नाबालिग से उसके चाचा ने ही जबरदस्ती की। नाबालिग के प्राइवेट पार्ट से बहुत ज्यादा ब्लीडिंग हुई।,बच्ची ने विरोध किया, तो चाचा ने शरीर पर ब्लेड से कट भी मारे। आखिर में भतीजी को मार डाला और खुद ने भी फंदा लगा जान दे दी। फ़िलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

दरअसल, खींवसर थाना इलाके के एक गांव में 30 वर्षीय चाचा 7 दिन पहले अपनी 14 साल की भतीजी को बाइक पर लेकर निकला था। चाचा उसे होली पर नए कपड़े दिलाने की बात कहकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद से चाचा-भतीजी नहीं लौटे। चाचा का मोबाइल भी बंद आ रहा था।

ये भी पढ़ें- भूत को बोतल में बंद करने के नाम पर महिलाओं से रेप करता था ढोंगी तांत्रिक, खुद को बताता था भगवान

इसके बाद बुधवार को घरवालों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुरुवार को चाचा का शव पेड़ पर लटका मिला और लड़की का शव नग्न अवस्था में मिला। आरोपी चाचा की शादी नहीं हुई थी। लड़की की मां भी नहीं थी। घर में दादा, चाचा और लड़की ही रहते थे। लड़की का पिता बाहर मजदूरी करता था।

लड़की के पिता का कहना है कि उन्हें दोनों के मर्डर का शक है। हत्याकांड में 2 से 3 लोग शामिल हो सकते हैं। उन्हें किस पर शक है, ये जाहिर नहीं हुआ है। उधर, लड़की के ननिहाल पक्ष के लोगों का कहना है कि 10 साल पहले बच्ची की मां की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। जिसका आज तक खुलासा नहीं हो सका है कि वह कैसे मरी थी।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here