आरक्षक के साथ मारपीट कर वर्दी फाड़ी, दोनो बदमाशों पर केस दर्ज

0
59

इंदौर: इंदौर में 15वीं बटालियन में पदस्थ एक आरक्षक के साथ दो बदमाशों द्वारा मारपीट की घटना सामने आ रही है।इन बदमाशो ने आरक्षक की वर्दी भी फाड़ दी। आरक्षक 15 बटालियन के गेट पर ड्यूटी कर रहा था। दोनों आरोपियों की पहचान सौरभ तिवारी निवासी गार्डराखेड़ी और विक्रम सिंह ठाकुर निवासी 15वीं बटालियन के रूप में हुई है। आरोपियो के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

घटना मल्हारगंज थाना क्षेत्र की है। दरअसल मनोज आर्य 15वीं बटालियन में पदस्थ हैं। उसने बताया कि रविवार को उनकी ड्यूटी आटा चक्की गेट पर लगी हुई थी। संतरी की ड्यूटी के दौरान एक बाइक पर सवार दो लड़के बटालियन परिसर में घुसने की कोशिश करने लगे। मनोज ने उन्हें रोका तो दोनों विवाद करने लग गए। आरोपितों ने मनोज के साथ न केवल मारपीट की बल्कि उनकी वर्दी भी फाड़ दी। वहां मौजूद अन्य जवान मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने दोनों आरोपियो को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। साथ ही उन पर मनोज की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here