हल्दी की रस्म निभा रही थी महिलाएं, तभी गिर गया स्लैब और कुएं में समा गई 13 महिलाएं और बच्चे

0
375
Podcast
Podcast
हल्दी की रस्म निभा रही थी महिलाएं, तभी गिर गया स्लैब और कुएं में समा गई 13 महिलाएं और बच्चे
/

कुशीनगर, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में शादी की रस्म के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में बच्चे और महिलाएं शामिल है। बताया जा रहा है कि कुएं की जाली पर बैठकर महिलाएं पूजा कर रही थी, तभी जाली टूट गेन और सभी महिलाएं कुएं में गिर गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव के लोगों की मदद से महिलाओं को कुएं से बाहर निकालने का काम शुरू किया।

दरअसल, के नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के नौरंगिया में स्कूल टोला निवासी परमेश्वर कुशवाहा के बेटे की आज शादी है। शादी में हल्दी की रस्म के दौरान महिलाएं गांव में बाहर मटकोर करने गई थीं और उनके साथ बच्चे भी गए थे। इस दौरान बच्चे और महिलाएं कुएं के स्लैब पर बैठे थे, जो वजन ज्यादा हो जाने के कारण टूट गया और सभी कुएं में गिर गए।

कुशीनगर के जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने पहले कहा था हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है और 2 लोगों की हालत गंभीर है। प्रत्येक मृतक के परिजन को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा नौरंगिया टोला गांव में एक पुराना कुआं था, जो स्लैप से ढका था। पूजा-पाठ (शादी से संबंधित रस्में) के दौरान बच्चे और महिलाएं उसके ऊपर बैठे हुए थे। इस दौरान स्लैप नीचे चला गया और मलबा उनके ऊपर गिर गया। यह हादसा बुधवार की रात करीब 9 बजे हुआ है।

अचानक स्लैब टूट गया और कई लोग कुएं में गिर पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से कुएं में पंप लगवाया। पानी निकालने के साथ गिरे लोगों को निकालने का सिलसिला शुरू हुआ। कुएं में 23 लोग गिरे थे। सभी को निकट के अस्पताल भेजा गया। इनमें 13 की हालत गंभीर देख कर जिला अस्पताल भेजा गया। इन सभी को देखने के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भीड़ इतनी अधिक जुट गयी थी कि कर्मचारी पहचान हुए बगैर सभी शवों को मोर्चरी भेज दिया।

कुशीनगर में हुए इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जाहिर किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन हर संभव मदद में जुटा है।
हादसे की सूचना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल बचाव व राहत कार्य संचालित कराने तथा घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here