छेड़खानी का विरोध किया, तो युवती की आंखों में डाला एसिड, दोनों आरोपी गिरफ्तार

0
442

पन्ना. पन्ना में आज एक दिल दहलाने वाला वाकया हुआ। मध्य प्रदेश में महिला विरोधी अपराध का ये जघन्य मामला है। यहां छेड़खानी का विरोध करने पर दो युवकों ने एक युवती की आंखों में कथित रूप से तेजाब डाल दिया। बुरी तरह से घायल युवती को अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसकी जली हुई आंखों के इलाज के लिए चित्रकूट आई सेंटर भेजा जा रहा है।

घटना पवई थाना क्षेत्र के बराहो गांव में मंगलवार दोपहर को हुई। जानकारी के मुताबिक आरोपी युवकों के घर की लड़की भाग गई है। उन्हें संदेह था कि लड़की को भगाने में पीड़ित युवती का हाथ है। घायल युवती का कहना है कि गांव के ही दो लोग उसे पकड़ कर ले गए और उससे लड़की के बारे में पूछताछ करने लगे। युवती ने इनकार किया तो उसके साथ बदसलूकी की और बुरी नीयत से छेड़खानी करने लगे। जब उसने विरोध किया तो उसकी आंखों में एसिड डाल दिया। आरोपियों ने युवती के भाई के साथ भी मारपीट की।

घायल युवती को परिजन आनन-फानन में पन्ना जिला चिकित्सालय लेकर गए जहां उसे भर्ती कर लिया गया। घटना का पता चलने पर पीड़ित युवती से एसपी और कलेक्टर मिलने पहुंचे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन युवती और उसके परिजनों को दिया है।

विपक्ष के हमलावर होने के बाद अब गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आया है। नरोत्तम मिश्रा ने घटना को हृदय विदारक बताया है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। पीड़िता की आंख अंदर से जख्मी नहीं है। आंखों की रोशनी बनी हुई है और उसका चित्रकूट के नेत्र अस्पताल मे इलाज चल रहा है। पीड़िता को अगले 24 घंटे तक ऑब्जर्वेशन के लिए रखा गया है।

घटना के बाद विपक्ष ने सरकार पर जमकर हमला बोला था।पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी मामले में ट्वीट के माध्यम से सरकार पर शिकंजा कसा था।

kamalnath

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here