नाबालिग बहनों के साथ दरिंदगी, पहले किया दुष्कर्म, हालत बिगड़ी तो पिला दिया कीटनाशक

0
488

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत के एक गांव में दो नाबालिग बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उन्हें कीटनाशक पिला दिया गया, जिससे उनकी दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। आरोपियों ने लड़की की मां को उसके बेटो को मारने की धमकी देकर चुप करा दिया और सर्पदंश से मौत होने की जानकारी पुलिस को देने को कहा था।

युवकों ने 5 अगस्त की रात को 16 और 14 साल की दो बहनों को अपने कमरे में ले जाकर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उनकी हालत बिगड़ी तो उन्हें कीटनाशक पिला दिया। बाद में लड़कियों को उनके कमरे में छोड़ दिया। साथ ही उनकी माँ को धमकी दी कि किसी को बताया तो उसके बेटो को मार देंगे। जब बेटियों की हालत बिगड़ने लगी तो महिला उन्हें दिल्ली के अस्पताल लेकर पहुची, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी के अनुसार दोनो लड़कियों की मौत के बाद उनकी मां ने सर्पदंश से मौत होने की बात कही थी। पुलिस ने सजगता बरते हुए पोस्टमार्टम कराया, जिसमे मामले का खुलासा हो गया। महिला को डराकर चुप कराने की बात सामने आई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पोस्टमार्टम में सामूहिक दुष्कर्म और कीटनाशक के प्रभाव में मौत का कारण पता लगने पर पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here