पति का प्राइवेट पार्ट काटकर फरार हुई पत्नी, वजह सुनकर उड़ जाएंगे होश

0
683

टीकमगढ़: टीकमगढ़ जिले से बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक पति को अपनी पत्नी से जबरदस्ती संबंध बनाने का प्रयास करना भारी पड़ गया। नाराज पत्नी ने धारदार हथियार पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। पत्नी घटना के बाद से फरार है। पीड़ित पति इसकी शिकायत लेकर थाने पहुंचा। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। वहीं डॉक्टर का कहना है कि मामला बेहद गंभीर है। पीड़ित का लिंग पूरी तरह कट गया है। साथ ही पेशाब नली भी कट गई है।

घटना टीकमगढ़ बक जतारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत 7 दिसंबर की बताई जा रही है। संबंध बनाने के दौरान पति से नाराज होकर पत्नी ने सब्जी काटने वाले हंसिया से अपने पति का गुप्तांग काट डाला। पति ने बताया कि 2019 में उसकी शादी हुई थी। कुछ दिनों तो ठीक चला लेकिन फिर दोनों पति पत्नी में विवाद होने लगा। विवाद के कारण दोनो अलग-अलग रहने लगे। कुछ समय पहले ही दोनों ने साथ रहना शुरू किया था।

पति ने बताया कि उसने पत्नी से संबंध बनाने के लिए कहा तो पत्नी ने संबंध बनाने से इंकार कर दिया। बावजूद इसके पति संबंध बनाने के लिए जबरदस्ती करने लगा। इससे नाराज होकर पत्नी ने पति के गुप्तांग को हंसिये से काट दिया, जिसके बाद घायल पति पहले इलाज करवाने झांसी गया था। उसके बाद उसने पुलिस थाने में पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने मामले को जंचा में लिया है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here