दतिया: दतिया में दिनदहाड़े एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के झांसी बायपास सीतासागर के सामने की बताई जा रही है। आरोपी हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। मृतक का नाम सुदीप भार्गव बताया जा रहा है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 25 दिनों में हत्या की यह तीसरी घटना हुई है, जो कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रही है। ये हालात उस जगह के है, जो प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का क्षेत्र है। यहां आरोपी इतने बेखौफ हो गए है कि दिनदहाड़े हत्याएं हो रही है।