क्राइम ब्रांच का फर्जी अफसर बन हिंदू लड़कियों से की शादी, वर्दी पहनकर करता था रंगदारी

0
794

आजमगढ़: लव जिहाद के मामले में उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ पुलिस ने आबिद हवारी को गिरफ्तार किया है। आबिद खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर लोगों को झांसा दे रहा था। पुलिस जांच में पता चला है कि आबिद पहले से शादीशुदा था और उसके सात बच्चे हैं।

इस मामले का खुलासा उस समय हुआ जब एक महिला ने लखनऊ के इंदिरा नगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महिला ने आरोप लगाया कि आबिद हवारी ने खुद को क्राइम ब्रांच का अफसर बताकर खुद की पहचान आदित्य सिंह बताई, उसका यौन शोषण किया और उससे 16 लाख रूपये की जबरन वसूली की।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आबिद उससे पहली बार 2015 में मिला था, जब वह किराए के घर की तलाश में थी। उसने यूपी पुलिस की क्राइम ब्रांच से अपना परिचय आदित्य सिंह बताया। उसने उसे बताया कि वह एक विधुर है और उसकी पिछली शादी से एक बच्चा है। उसने आरोप लगाया कि आबिद ने एक भावनात्मक कार्ड खेला और उसे उससे प्यार हो गया।

कुछ महीने बाद, आदित्य ने आबिद हवारी के रूप में अपनी असली पहचान बताई और उसे अपने धार्मिक रीति रिवाजों के अनुसार उससे शादी करने के लिए कहा। उसने कहा कि चूंकि आबिद के पास आपत्तिजनक स्थिति में उसकी तस्वीरें थीं, इसलिए उसके पास उसकी शर्त मानने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।

बाद में, उसे अपने परिचितों से पता चला कि आबिद ने 21 फरवरी को अर्जुनगंज में दूसरी महिला से शादी की थी। उत्तर क्षेत्र की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) प्राची सिंह ने कहा कि वर्दी पहकर आरोपी न केवल महिलाओं को भगाता था, बल्कि रंगदारी भी चलाता था। उन्होंने कहा, ‘हमने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसके आपराधिक अतीत के ब्योरे का पता लगाने के लिए उससे पूछताछ की जाएगी।’

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here