मजदूरी मांगने पर बच्चे को बेरहमी से पीटा, गर्म चाकू से दागा

0
141

खगड़िया: मेहनत की कमाई मांगने पर एक लड़के को तार और बेलन से बुरी तरह से पीटा गया। दुकानदार ने उसपर मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए बेरहमी से पीटा। वह दर्द से चिल्लाता रहा लेकिन दुकानदार ने उसकी एक नहीं सुनी। पीटने के बाद उसे कमरे में बंद कर गर्म चाकू से दागा। इसके बाद आरोपी उसे बोरे में भरकर गंगा में फेंकने जा रहा था। घटना बिहार के खगड़िया की है।

ये भी पढ़ें- यूनीसेक्स सैलून में चल रहा था गोरखधंधा, छापे में 6 लोग पकड़ाए

स्थानीय लोगों के मुताबिक़ मिठ्ठू कुमार सड़क किनारे छोले-भटुरे की दुकान चलाता है। इसी दुकान में 13 साल का लड़का मजदूरी करता था। मिठ्ठू ने लड़के को दो हजार रुपये महीने पर काम पर रखा था। वह चार महीने से प्लेट धोने का काम कर रहा था लेकिन उसे रुपये नहीं दे रहा था।

ये भी पढ़ें-  बॉयफ्रेंड को आया दूसरी लड़की का कॉल, लिव इन में रह रही गर्लफ्रेंड ने खुद को मारा

करीं एक हफ्ते पहले लड़के से दुकानदार से दो महीने इ सैलरी मांगी। इस पर वह नाराज हो गया। दुकानदार लड़के पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर उसे चार्जर के तार और बेलन से मारपीट करने लगा। इसके बाद कमरे में बंद कर चाकू को आग पर गर्म कर शरीर के विभिन्न जगह दाग कर जख्मी कर दिया।

ये भी पढ़ें- हेलमेट नहीं पहनने पर रोका तो मुंह पर मारा नोट, महिला सूबेदार ने जड़े थप्पड़

लड़का दर्द से चिल्लाता रहा और छोड़ने की गुहार लगाता रहा लेकिन उसे दया नहीं आई। इतना ही नहीं, इसके बाद वह लड़के को बोरे में भरकर गंगा में फेंकने जा रहा था। शोर सुनकर जब आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो उसे छोड़कर भाग गया। लोगों ने घायल लड़के को अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित के पिता की मौत 10 साल पहले ही हो चुकी है। मां दो भाई को छोड़कर चली गई। एक भाई मजदूरी करता है. जबकि किशोर दुकान में रहकर काम करता था।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here