देवास में चल रहे डर्टी गेम का पर्दाफ़ाश, 12 युवक-युवतियां गिरफ्तार

0
1423

देवास: देवास पुलिस ने एक होटल में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफ़ाश किया है। उज्जैन रोड पर स्थिति होटल मेपल्स ब्लू में देह व्यापार चल रहा था। यहां से पुलिस ने 12 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है। रैकेट के दलाल को भी पुलिस ने पकड़ा, जो दिल्ली का रहने वाला है। इसके अलावा पकड़ी गई युवतियां भी दिल्ली की रहने वाली बताई जा रही है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रात दो बजे होटल मेपल्स ब्लू में दबिश दी, जहां पुलिस को 6 युवक और 6 युवतियां सदिग्ध हालत में मिले। ये सभी युवतियां दलाल के जरिए दिल्ली से देवास लाइ गई थी। वहीं, युवक भी दिल्ली से लेकर धार तक अलग-अलग जिलों के रहने वाले है। इस मामले में होटल मेनेजर को भी आरोपी बनाया गया है।

पुलिस ने होटल से कुछ वाहनों को भी जप्त किया है, जिसमें दिल्ली पासिंग वाहन भी शामिल हैं। होटल पहले भी विवादित और संदिग्ध गतिविधियों को लेकर चर्चा में रहा है। होटल में स्वीमिंग पुल में एक व्यक्ति की जान भी जा चुकी है। होटल में चार पार्टनर के होने की बात भी सामने आई है। हालांकि पुलिस ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है। पुलिस होटल को लेकर जानकारियां जुटा रही है।

 

 

 

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here