इलैया राजा टी बने इंदौर कलेक्टर, मनीष सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी

0
461

इंदौर: इलैयाराजा टी को इंदौर का नया कलेक्टर बनाया गया है। अभी जबलपुर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।वहीं, करीब ढाई साल तक इंदौर की कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मनीष सिंह को बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें प्रवासी भारतीय सम्मेलन, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के साथ-साथ औद्योगिक विकास निगम और मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का एमडी बनाया गया है।

सोमवार को प्रदेश में 14 जिलों के कलेक्टर सहित 27 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। इंदौर के स्मार्ट सिटी सीईओ ऋषभ गुप्ता को देवास का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं अपार आयुक्त भव्या मित्तल को बुरहानपुर की जिम्मेदारी मिली है। धार कलेक्टर पंकज जैन भी बदले गए हैं।

जबलपुर में इलैयाराजा डी की जगह सौरभ कुमार सुमन को कलेक्टर बनाया गया है। सौरभ कुमार छिंदवाड़ा में कलेक्टर है। बुरहानपुर कलेक्टर प्रवीण सिंह अढापच को सीहोर भेजा गया है। सीहोर में अब तक चंद्रमोहन ठाकुर कलेक्टर थे उन्हें प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here