खेत में काम कर रही महिला से बर्बरता, चिमटे से दागा प्राइवेट पार्ट

0
63

शिवपुरी: मध्यप्रदेश के शिवपुरी में एक महिला के साथ दो लोगों ने हैवानियत की है। खेत में काम कर रही महिला के गुप्तांगों को दो युवकों ने गर्म चिमटे से दाग दिया। काम ज्यादा होने के कारण महिला उस दिन खेत में ही रुक गई थी। उसी दौरान उसके साथ ये वारदात हुई। महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें- पढ़ाते समय छेड़छाड़ करता था टीचर, छात्राओं ने स्कूल जाना छोड़ा

पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने खेत में काम कर रही थी। खेत पर काम ज्यादा होने के कारण मुझे रात में खेत में ही रुकना पड़ा। रात होने से पहले मैंने खाना बनाने के लिए आग जला ली थी। इस दौरान दो लोग वहां आए। पहले दोनों ने महिला की आंखें बंद कर दी। उसने चिल्लाने की कोशिश की तो मुंह बंद कर दिया।

ये भी पढ़ें- नशे में धुत पति ने पत्नी पर डंडे से किए ताबड़तोड़ वार, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

इसके बाद दोनों ने उसके हाथ-पैर पकड़कर चिमटा और फूंकनी गर्म कर उसके चेरे पर चिपका दिए। आरोपी यहीं नहीं रुके, दर्द से तड़प रही महिला के प्राइवेट पार्ट्स भी आरोपियों ने जला दिए। घटना के वक्त खेत के आसपास कोई नहीं था। पुलिस को भी देर से सूचना मिल सकी, ज्सिएक बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here