‘क्राइम पेट्रोल’ देखकर बनाई लूट की योजना, बच्ची की सूझबूझ से पकड़े गए बदमाश

0
64

इंदौर: शहर में लूट की घटनाएँ लगातार सामने आ रही है। हाल ही में पुलिस ने लूट के इरादे दिनदहाड़े एक घर में घुसे बदमाशों को पकड़ा है। दरअसल, ये बदमाश दिन में करीब 11 बजे पलसीकर कॉलोनी में लूट के इरादे से पहुंचे थे। बदमाशों ने डिलेवरी बाय बनकर गेट नॉक किया और पार्सल लेने की बात कही।

महिला ने जैसे ही दरवाजा खोला, बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया। इतने में व्यापारी की बेटी ने किसी तरह बाहर निकलकर शोर मचाया। इसके बाद पड़ोसी घर में आए तो आरोपियों को पकड़ा गया। चौंकाने वाली बात है कि लूट का इरादा रखने वाले दो आरोपियों की उम्र मात्र 18 और 19 साल है।

इनमें से एक आरोपी मुंबई में रहता है। वहीं दूसरा यहीं इंदौर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों ने लूट की योजना टीवी सीरियल ‘क्राइम पेट्रोल’ देखकर बनाई थी। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि लॉकडाउन के कारण काम नहीं होने से वह परेशान थे। इसी दौरान जल्द ही अमीर बनने की इच्छा से दोनों ने लूट की योजना बनाई थी।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here