महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा सरपंच पति, फिर देने लगा जान से मारने की धमकी

0
400

इंदौर: इंदौर पुलिस ने एक सरपंच पति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। दरअसल, सरपंच से एक महिला को शादी का झांसा देकर उसे अपने पास रख लिया लेकिन जब महिला ने शादी के लिए कहा तो उसे और उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोपी ने पहले से ही दो शादियां कर रखी है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- इंदौर में बनी थी एक दर्जन से ज्यादा अश्लील फ़िल्में! करोड़ों में बेचने वाले थे राज कुंद्रा

आरोपी सरपंच विजय बिलोनिया ने एक साल पहले सोशल मीडिया के जरिए 26 वर्षीय महिला से दोस्ती की। पीड़िता ने पुलिस को बताया, पति से उसकी अनबन चल रही थी। फेसबुक पर उसकी दोस्ती विजय से हुई थी। विजय ने उसे इंदौर बुला लिया और अपने सिध्दि विनायक अपार्टमेंट पर रख लिया। कुछ दिनों बाद विजय ने पीड़िता से शादी की बात कर उसके साथ संबंध बनाए। जब पीड़िता ने विजय से शादी की बात कही, तो जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद महिला ने तेजाजी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

बताया जा रहा है की आरोपी सरपंच की पहली पत्नी भी सरपंच है और दूसरी पत्नी शिक्षिका है।

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here