सरपंच पति पर पहले दर्ज हो चुका है आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला, कोर्ट ने कर दिया था बरी

0
205

इंदौर: इंदौर के तेजाजी नगर में एक महिला ने अपने सरपंच पति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। हालांकि पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इसी बीच सरपंच पति को लेकर एक और बड़ी बात सामने आई है। सरपंच पति और उसके घरवालों के खिलाफ पहले भी उसकी पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज हुआ है। इस मामले में कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया था।

ये भी पढ़ें- महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा सरपंच पति, फिर देने लगा जान से मारने की धमकी

बताया जा रहा है कि महिला के मामला दर्ज कराने के बाद पुलिस ने सरपंच पति विजय बिलोनिया की तलाश में कई जगह छापेमारी की है लेकिन वह अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उस पर इनाम ग्घोषित कर सकती है।

ये भी पढ़ें- इंदौर में लव जिहाद: जय बनकर युवती से किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमैल

सूत्रों के अनुसार विजय बिलौनिया अग्रिम जमानत करवाने का प्रयास कर रहा है। नई फोन- सिम के जरिए घर वालों के संपर्क में है। दरअसल, सरपंच से एक महिला को शादी का झांसा देकर उसे अपने पास रख लिया लेकिन जब महिला ने शादी के लिए कहा तो उसे और उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोपी ने पहले से ही दो शादियां कर रखी है।

ये भी पढ़ें- लव जिहाद: युवती को भगाने में पत्नी ने की इमरान की मदद, गुजरात पुलिस ने इंदौर से किया गिरफ्तार

आरोपी सरपंच विजय बिलोनिया ने एक साल पहले सोशल मीडिया के जरिए 26 वर्षीय महिला से दोस्ती की। पीड़िता ने पुलिस को बताया, पति से उसकी अनबन चल रही थी। फेसबुक पर उसकी दोस्ती विजय से हुई थी। विजय ने उसे इंदौर बुला लिया और अपने सिध्दिविनायक अपार्टमेंट पर रख लिया। कुछ दिनों बाद विजय ने पीड़िता से शादी की बात कर उसके साथ संबंध बनाए। जब पीड़िता ने विजय से शादी की बात कही, तो जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद महिला ने तेजाजी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here