रीवा: रीवा के मनगंवा थाना क्षेत्र में 4 वर्षीय आरएन साहू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की मां अर्चना का आरोप है कि उसके दूसरे पति उलही निवासी विनोद विश्वकर्मा ने पुत्र आरएन पर पांव से जोरदार प्रहार करके बच्चे को मौत की नींद सुला दिया।
ये भी पढ़ें- 28 घंटे बाद धराया शहर में उत्पात मचाने वाला नशेड़ी,सरेआम की थी पान दुकान संचालक की हत्या
महिला के मुताबिक उसके जिस पुत्र की विनोद ने हत्या की है वह उसके पहले पति दिनेश साहू का बेटा है। दरअसल महिला अपने पहले पति को छोड़कर विनोद के साथ मनगंवा में किराये का कमरा लेकर रहती है। तो उसका पति विनोद ने भी अर्चना के कारण अपनी पत्नी को छोड़ दिया था। दोनो पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे। कुछ दिन तक तो सब ठीक चला लेकिन फिर विनोद को अर्चना का बेटा आंखों में खटकने लगा। इस कारण से दोनों में विवाद हो गया और विनोद के गुस्से का शिकार 4 वर्षीय मासूम बच्चा हो गया।
ये भी पढ़ें-एनकाउंटर स्पेशलिस्ट संतोष कुमार सिंह ने लिया IG का चार्ज
बताया जा रहा है कि सोमवार की रात पति-पत्नी के बीच बेटे को लेकर विवाद हो रहा था। इसी बीच विनोद ने पुत्र पर पांव से जोरदार प्रहार कर दिया था। महिला के द्वारा लगाए गए आरोप के बाद पुलिस आरोपी विनोद को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वही पुलिस ने घटना की जानकारी बच्चे के असली पिता दिनेश साहू को दी है। पुलिस उसी की मौजूदगी में बच्चे का पीएम करा रही है।पुलिस घटना में बच्चे की माँ की भूमिका की भी जांच कर रही है।