जबलपुर: जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र से 11 वर्षीय बच्ची का दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।हैरानी की बात यह है कि आरोपी नाबालिग है। सोमवार दोपहर जब बालिका स्कूल से जब घर पहुंची तो आरोपी उसके घर में घुस गया। उस समय बालिका स्कूल की ड्रेस बदल रही थी। उसी समय आरोपी घर में जा घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने क्षेत्रीय अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचाया और आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। देर रात तक आरोपित की तलाश जारी रही।
रांझी पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित 11 साल की बालिका स्कूल में पढ़ती है। सोमवार दोपहर जब वह स्कूल से घर लौटी तो उस समय माता-पिता कहीं गए थे। बालिका घर में कपड़े बदल रही थी तभी आरोपी उसके कमरे में जा घुसा। बालिका कुछ समझ पाती तब तक मुंह दबाकर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और भाग गया।
बताया जाता है कि पीडि़त बालिका का घर के आसपास ही आरोपी का भी घर है। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि आरोपित को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।वही बस्ती के कुछ रहवासियों ने पुलिस को बताया कि आरोपी नाबालिग नहीं बल्कि बालिग हो चुका है।