भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत,44 घायल,बस घाटी में पलटी।

0
39

शहडोल।शहडोल में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई हैं जिसमे तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं 39 लोग घायल हो गए है।घायलो में 5 की हालत नाजुक बनी हुई है।दरअसल यात्रियों से भरी बस छत्तीसगढ़ के कवर्धा से लखनऊ जा रही थी। इसी दौरान शहडोल जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के पतखई घाट के पास देर रात अनियंत्रित होकर पलट गई।बस में कुल 55 यात्री सवार थे। घायलों को शहडोल जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।शहडोल कलेक्टर वंदना वैद्य अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात करने भी पहुँची थी।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here